पिपराही: प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का डीएम और एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते डीएम पंकज कुमार व एसडीएम आफाक अहमद ने पिपराही प्रखंड क्षेत्र विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप व अन्य चीजों की व्यवस्था करने को लेकर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। मौके पिपराही बीडीओ कुमार आदित्य सहित अन्य मौजूद रहे।