चैनपुर: लादी गांव में युवती से दुष्कर्म के आरोपी में युवक गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लादी गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी लालजी ने बुधवार रात 8 बजे बताया कि बीते मंगलवार को पीड़िता के पिता द्वारा चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।