सुवासरा: जीवन सिंह शेरपुर 'शहीदों के नाम' कार्यक्रम में पहुंचे, करणी सेना ने की शिरकत, सद्भावना ग्रुप ने किया आयोजन
सुवासरा के शहीद चौक पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सद्भावना ग्रुप द्वारा एक शाम शहीदों के नाम से आयोजन रखा गया। इस आयोजन में देशभक्ति के गीतों पर आधारित स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई, साथ ही आयोजन को लेकर सैकड़ो की संख्या में नगर की जनता नजर आई।साथ ही यह आयोजन देर शाम तक चला। आयोजन में शानदार प्रस्तुति स्कूल के बच्चों के माध्यम से देखी गई।