महसी: मंगलपुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग, 11 मकान जलकर हुए राख, मौके पर पहुंचे लेखपाल
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचदेवरी ग्राम पंचायत के मंगलपुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जबतक कुछ समझ पाते और बुझाने का प्रयास करते उससे पहले आग की लपटों ने गांव निवासी असलम, अकरम, कृपा, दिनेश, राजू, सीताराम, बिंदवा, शाहरुख, इकबाल, सायरा,हनीफ आदि के मकान को जद में कर लिया। देखते ही देखते 11 मकान राख में तब्दील हो गए। नगदी सहित गृहस्थी स्वाहा हो गई।