ललितपुर: मोहल्ला जुगपुरा के वाशिंदों ने जल भराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्य सड़क पर लगाया जाम, वीडियो हो रहा वायरल
मोहल्ला जुगपुरा में जल भराव की समस्या को लेकर आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने मुख्य सड़क पर जाम लगाते हुए जिम्मेवारों के खिलाफ जमकर उग्र प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर ललितपुर कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचि। परंतु समझने के बावजूद भी मोहल्ले वासी जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।