बागपत: हमीदाबाद उर्फ नयागांव के निकट हाइवे पर अचानक नील गाय सामने आने से दो बाइक फिसली, हादसे में एक युवती सहित तीन लोग घायल
Baghpat, Bagpat | Dec 12, 2025 कोतवाली बागपत क्षेत्र के हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी दीपक ने शुक्रवार की सुबह करीब साढे सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि मन्नू, आदि और रिया गुरुवार की रात करीब साढे नौ बजे दो बाइकों पर सवार होकर टटीरी से अपने दादा दादी की सालगिरह मनाकर वापस घर हमीदाबाद उर्फ नयागांव आ रहे थे।