मोकामा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ बेखौफ अपराधियों ने महिला सुरक्षा को खुली चुनौती दे दी। मोकामा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम लगभग 7 बजे एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर दो बाइक सवार युवकों ने सरेआम तेजाब (एसिड) फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता रोज़ की तरह या तो पार्लर बंद कर घर लौट रही थी।