बंशीधरनगर (नगर उंटारी): कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा व महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस उच्च विद्यालय में मंगलवार को जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का संचालन अधिवक्ता एवं मेडिएटर संजय कुमार-2, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) के पीएलवी तथा महिला थाना प्रभारी, नगर उंटारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में छात्राओं को मद्यनिषेध