औबेदुल्लागंज पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति औबेदुल्लागंज के पटियाला ढाबा के सामने में रोड के बाजू में अवैध शराब बेच रहा है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एक व्यक्ति सफेद रंग का झोला रखे खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर इधर-उधर होने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ा तलाशी लेने पर 16 क्वार्टर अवैध शराब के मिले उक्त शराब जप्त कर मामला दर्ज।