चैनपुर: चैनपुर में नाग पंचमी पर बोकेया गांव में उमड़ा आस्था का सैलाब
नाग पंचमी के अवसर पर चैनपुर प्रखंड के बोकेया में नाग बाबा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पलामू सांसद विष्णुदयाल राम और डाल्टनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पहले दोनों नेताओं ने नागेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।