शाहजहांपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दूसरा गिरफ्तार; चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
शाहजहांपुर के निगोही में पुलिस की मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी बिंदु पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी रोहित सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। पूछताछ में ट्रैक्टर-ट्रॉली 2 अक्टूबर की रात ग्राम गुरगांव स्थित इंटरलॉकिंग प्लांट से चोरी करने की बात सामने आई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
#शाहजहांपुर #पुलिसमुठभेड़ #निगोही #क्राइमन्यूज #UPPolice