चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के तहत चाचौड़ा में 1 जनवरी को विधायक प्रियंका मीना ने चंपावती पथ का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा, यह मार्ग नगर के आवागमन को सुगम बनाने के साथ विकास को गति देगा। लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार और नगर परिषद के चंपावती पथ का लोकार्पण किया गया।