सासाराम: नामांकन के प्रथम दिन सासाराम में काराकाट लोकसभा के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी ने किया नामांकन छह एनआर कटा
काराकाट लोक सभा के लिए सासाराम के समाहरणालय में 6 नामांकन पत्रों की खरीदारी हुई है जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहे। सुरक्षा को लेकर समाहरणालय के मुख्य गेट पर कड़ी जांच पड़ताल की गई तथा एसडीओ एवं एसडीपीओ लगातार निगरानी करते हुए नजर आए।