सासाराम: करवंदिया में बाइक से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज जारी
करवंदिया में एक बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे परिजनों की मदद से सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में लाया गया है। जहां इलाज की प्रक्रिया की जा रही है। घायल करवंदिया गांव के धर्मेंद्र कुमार शर्मा है जो अपने ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए थे।