ललितपुर: श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की, सुख-समृद्धि की कामना
नगर के तालाबपुरा स्थित श्री लक्ष्मीनृसिंह मन्दिर परिसर में शनिवार को वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा अर्चना की।