महसी: वंशपुरवा के पास नहर में मृत गोवंश मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने जताया विरोध, गौशाला कुछ ही दूरी पर
महसी ब्लाक क्षेत्र के वंशपुरवा गांव के पास नहर में मृत पड़े गोवंश को आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जहां गोवंश मृत अवस्था में पड़ा मिला, वहां से गौशाला कुछ ही दूरी पर है।।