खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले पुराने रेस्ट हाउस के पास की है। जहाँ पुलिस ने कस्बा भृमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर से एक शख्स को अबैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब की कट्टी के साथ पकड़ा है। जहाँ पुलिस ने शख्स के खिलाफ रविवार शाम 7 बजे आबकारी अधिनियम की धारा 34/1 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।