एकंगरसराय: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का एकंगरसराय मे एक दिवसीय धरना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा जनसमस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। धरने के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाया गया।