नागौर तहसील क्षेत्र के अलाय गांव की गौशाला का सोमवार को खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने अवलोकन किया। इस दौरान गौशाला की व्यवस्था देख रहे हजारीराम बिश्नोई एवं गौशाला संस्थापक एवं पूर्व सरपंच अखाराम जांगू के साथ विधायक ने चर्चा की। विधायक रेवंतराम डांगा ने सोमवार देर शाम 8:00 बजे गौशाला के अवलोकन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है।