बालोद: रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध उत्खनन-परिवहन में 5 वाहन जब्त, 3 हाइवा और 2 ट्रैक्टर पकड़े
Balod, Balod | May 24, 2026 जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में 23 मई को गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम सिकोसा, खेरूद, बघमरा, चिचलगोंदी, देवरी खुर्द, रेंगकठेरा और अर्जुंदा समेत आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया