गोटेगांव: गोटेगांव में भगवान परशुराम का जयघोष, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य प्रकटोत्सव समारोह आयोजित
गोटेगांव नगर में भगवान परशुराम जयंती इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में मनाई गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिनी स्टेडियम ग्राउंड से निकली विशाल बाइक रैली ने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। हाथों में ध्वज, जयघोष करते भगवान परशुराम के जयकारों के साथ रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंची, जहां मुख्य समारोह आयोजित हुआ।