दिनारा में आज बुधवार करीब 5 बजे शाम में दिनारा में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार दिनारा से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा।