उधवा: उधवा पक्षी अभ्यारण्य झील के गेस्ट हाउस परिसर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोशिएसन की बैठक आयोजित
उधवा पक्षी अभ्यारण्य झील के गेस्ट हाउस परिसर में बुधवार की संध्या करीब 6 बजे झारखंड जर्नलिस्ट एसोशिएसन (JJA) की बैठक जिला प्रभारी शौकत खान के निर्देशानुसार आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी अभिजीत रक्षित उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई।