रतनगढ़: रतनगढ में ज्यादा ठंड के कारण 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम
रतनगढ में मंगलवार रात अत्यधिक ठंड की वजह से गांव पीथिसार तहसील जिला चूरू निवासी 45 वर्षीय हुलाषचंद्र पुत्र स्वर्गीय खीवाराम सुथार की मौत हो गई। मृतक ने रतनगढ में डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान कर रखी थी और शराब का आदि था। मंगलवार रात शराब का सेवन कर रामचंद्र पार्क के पास सड़क किनारे लेट गया। और रात में ज्यादा ठंड की वजह से मौत हो गई।