डीग: राधे-राधे के जय घोष के साथ किन्नर कर रहे हैं ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, भक्ति में लीन दिखा दल
Deeg, Bharatpur | May 31, 2026 अधिक मास के पावन अवसर पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे तथा साधु-संत भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर पैदल परिक्रमा कर रहे हैं।