सोलन नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से दूर हुई सोलन नगर निगम की पूर्व मेयर ऊषा शर्मा आज सोलन शहर में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में दोबारा मंच पर नजर आई। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस और उनके बीच चुनाव के दौरान हुआ मनमुटाव अब दूर हो गए हैं यहां पर हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल की उपस्थिति में उनका टोपी पहनकर स्वागत भी किया। आपको बता दें कि सोलन नगर निगम की मेयर ऊषा शर्मा ने पिछला नगर निगम का चुनाव टिकट न मिलने के कारण बतौर आजाद उम्मीदवार लड़ा था इसके बाद से कांग्रेस और उनके बीच खींचतान चल रही थी जो कि आज के कार्यक्रम में एक साथ मंच में दिखाने के बाद खत्म होती हुई जरूर नजर आई है।
Solan, Solan | Sep 25, 2026