परसिया: उरधन कोयला खदान के लिए जमीन लेकर वादे से मुकरा प्रबंधन,विधायक से मिले प्रभावित किसान, कहा गांव खाली करने बना रहे दबाव
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की उरधन कोयला खदान के लिए जमीन देने वाले किसानों के साथ किए वादे से प्रबंधन अब मुकर गया है। किसानों को पूरी नौकरी नहीं दी, पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया और अब गांव खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। किसानों में आक्रोश बढ गया है। गांव के प्रभावित किसान सोमवार को 3 बजे परासिया विधायक सोहन बाल्मिक से मिले। 4:30बजे SDM से मिले।