पुनासा: तेजी से बन रहा दादाजी का भव्य मंदिर, प्लिंथ का काम अंतिम चरण में
Punasa, Khandwa | Jun 17, 2026 श्री दादाजी धाम में भव्य मंदिर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में मंदिर के प्लिंथ लेवल पर निर्माण का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है। मजबूत और टिकाऊ आधार तैयार करने के लिए प्लिंथ पर पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) की दो परतें बिछाई जा रही हैं। निर्माण कार्य में जुटी टीम निर्धारित योजना के अनुसार तेजी से काम कर रही है। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे की है