शामली: नगर पंचायत जलालाबाद की हाथों की कूड़ा गाड़ी ले जा रहे कथित नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनता ने उठाए सवाल
Shamli, Shamli | Apr 2, 2026 गुरूवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन क्षेत्र में कथित तौर पर नाबालिग की नगर पंचायत जलालाबाद की कूड़ा गाड़ी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके माध्यम से नगर पंचायत पर नाबालिग से कूड़ा उठवाने का आरोप लगाया है। वीडियो को वायरल करने वाले लोगों ने इसे नाबालिग के अधिकारों का हनन, लापरवाही व बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन बताया।