समाहरणालय जहानाबाद में “Catch the Rain” अभियान के तहत जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय नोडल पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने की। जिले में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब-पोखर पुनर्जीवन और वृक्षारोपण जैसे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। बाद में धरहरा तालाब, छात्रावास एवं विभिन्न प्रखंडों में योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।