झालरापाटन: झालावाड़ पुलिस ने 10 मुकदमों के आरोपी अनवर की हिस्ट्री शीट खोली, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
झालावाड़ पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन के आरोपी अनवर पुत्र जफर हुसैन की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसके बाद नगर पालिका झालरापाटन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वसुंधरा कॉलोनी में सरकारी भूमि से अनवर के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। एसपी ऑफिस की ओर से शनिवार दोपहर 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अनवर पर जिले में 10 मामले दर्ज है।