झालरापाटन: सुनेल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय 38 वर्षीय किसान की हुई मौत
झालावाड़ के सुनेल में खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय 38 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। सुनेल पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय सुरेश अपने खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था उसी समय उसकी हालत बिगड़ गई।