सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर दूसरी लाइन पर खड़े खराब ट्रेलर को पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक और खलासी गंभीर घायल
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर अल सुबह एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। कल्याण होटल के पास दूसरी लेन पर खराब खड़े एक ट्रेलर को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रेलर चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोखमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।