रानीगंज: पटहटिया कला में डीएपी खाद की किल्लत, किसानों की बुवाई पर पड़ेगा असर; सहकारी समिति पर लग रही लंबी लाइनें
रानीगंज तहसील क्षेत्र के पटहटिया कला गांव की साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है। इससे किसान परेशान हैं और बुवाई को लेकर चिंता में हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे से ही खाद वितरण के दौरान किसानों की लंबी लाइनें लग गईं। किसान अपनी फार्मर आईडी और आधार कार्ड जमा करके अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे है। समिति के सचिव राम मुरारी दुबे ने बताया कि सम