गोमिया: कुर्कनालो में 250 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास, ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग पूरी
Gumia, Bokaro | Jun 20, 2026 गोमिया प्रखंड की कर्री खुर्द पंचायत अंतर्गत कुर्कनालो गांव में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। शनिवार को मुखिया सोनाराम मुर्मू ने 250 फीट लंबे पीसीसी पथ का पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।समय लगभग दो बजे ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची और जर्जर सड़क से बरसात में कीचड़-जलजमाव के कारण आवागमन ठप हो जाता था।