दुधि: अनपरा में साले की शादी में आए दामाद की सड़क हादसे में हुई मौत, दो लोग घायल
अनपरा थाना क्षेत्र के सोनवानी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साले की शादी में आए दामाद की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के नौगढ़ निवासी सिकंदर सिंह अपने ससुराल सोनवानी में आयोजित साले की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घर में बहुभोज कार्यक्रम आयोजित था।