आगर कानड़ मार्ग पर सेमली जोड़ के पास शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे अज्ञात बहन ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में कैलाश पिता नारायण सिंह, उम्र 36 वर्ष घायल हुआ, उसे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल आगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भर्ती किया है।