खंडवा नगर: खंडवा: अमीर बनने के सपने में गरीब रथ में खुद का सोना चोरी करवाकर झूठी रिपोर्ट लिखवाई, फर्जी लूट का भंडाफोड़!
गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी लूट के प्रकरण को जीआरपी खंडवा टीआई ने टीम के साथ ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया। मामले में शिकायत करने वाला फरियादी ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। जीआरपी ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर फर्जी लूट के 1.82 करोड़ रुपए के आभूषण बरामद किए जानकारी सोमवार सुबह 6 बजे के लगभग प्राप्त हुई