चूरू: चूरू पुलिस को मिली हाई-टेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन, अब मौके पर ही बनेगी रिपोर्ट, जांच को मिलेगी गति
चूरू जिला पुलिस को अपराध जांच का ‘सुपर टूल’ मिल गया है। आधुनिक तकनीक से लैस फॉरेंसिक मोबाइल वैन अब चूरू पुलिस की जांच को और तेज, सटीक और प्रोफेशनल बनाएगी। वैन में ऐसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जो किसी भी गंभीर अपराध के साक्ष्य मौके पर ही संकलित करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।