अनूपगढ़: अनूपगढ़ पंचायत समिति में एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई ने किया औचक निरीक्षण
अनूपगढ़ प्रशासन लगातार सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर रहा है।आज जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निर्देशानुसार SDM सुमित्रा बिश्नोई के द्वारा अनूपगढ़ पंचायत समिति में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए