अनूपगढ़: अनूपगढ़ के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में सामूहिक रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस
अनूपगढ़ के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में आज 73वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से सामूहिक रूप से मनाया गया है। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान भी आज किया गया वहीं समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया गया।