अनूपगढ़: अनूपगढ़ के केंद्रीय बस स्टैंड के पास रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर
अनूपगढ़ के केंद्रीय बस स्टैंड के पास रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।टक्कर में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा घायल व्यक्ति को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने गंभीर हालत के चलते घायल व्यक्ति को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर एएसआई रामकेर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।