दरभंगा: धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य सैयन कुणाल का हायाघाट दौरा, मंदिरों के संरक्षण, अतिक्रमण हटाने और पुजारियों के अधिकारों पर..
बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सैयन कुणाल ने हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख मठ-मंदिरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों की स्थिति का जायजा लिया और मंदिरों की जमीन, पुजारियों के वेतन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा धार्मिक पर्यटन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।