नवाबगंज: 8वीं के छात्र की निर्मम हत्या, गाली का विरोध करने पर चाकुओं से हमला, दिल्ली AIIMS में तोड़ा दम
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा के छात्र समीर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 30 जनवरी को घर का सामान लेकर लौटते समय गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने उसे घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर हालत में पहले SRMS और फिर दिल्ली AIIMS रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धाराएं बढ़ाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।