खिरकिया: खिरकिया के कुकड़ापानी में बाजरा खेती को बढ़ावा, किसानों के खेतों पर लगाए गए प्रदर्शन प्लॉट।
Khirkiya, Harda | Jun 27, 2026 खिड़कियां क्षेत्र के कुकड़ापानी गांव में श्री अन्न यानी बाजरा की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र हरदा ने विशेष कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित किए। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के सहयोग से पांच महिला किसानों के खेतों में बाजरा के प्रदर्शन प्लॉट लगाए गए।