दुधि: महावीर ढाबा के पास पिकअप की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सोनभद्र में बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर गुरुवार शाम एक पिकअप की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह हादसा बभनी थाना क्षेत्र के महावीर ढाबा के पास हुआ। महिला ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी, तभी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।मृतका की पहचान 52 वर्षीय फूलमती पत्नी देवशाय निवासिनी करमहल टोला असनाडांड के रूप में हुई है।