कोरांव: कोरांव बाजार में घंटों जाम में फंसी रही दो एंबुलेंस, राहगीर पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से परेशान
कोरांव बाजार में सड़क चौड़ीकरण के बावजूद अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन भीषण जाम लग रहा है। इससे यात्री, वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए चौड़ीकरण का कार्य अतिक्रमण के कारण निष्प्रभावी साबित हो रहा है, जिससे सड़कें पहले से भी अधिक संकरी हो गई हैं।