सीतापुर: रोहिल्ला गांव के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक सिपाही घायल, इलाज जारी
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रोहिल्ला गांव के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया यहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा। महोली क्षेत्र का रहने वाला है पुलिसकर्मी। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।