डंडई: जनसहयोग की ताकत: ग्रामीणों ने खुद बनाई 2 किमी सड़क, विकास की दिखाई नई राह
Dandai, Garhwa | Jun 27, 2026 डंडई प्रखंड की जरही पंचायत के पश्चिम टोला में ग्रामीणों ने एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए श्रमदान, जनसहयोग और निजी खर्च से करीब दो किलोमीटर मिट्टी-मोरम सड़क का निर्माण कराया। यह कार्य अम्बेडकर युवा विकास क्लब, जरही के नेतृत्व में किया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उदय राम के घर से बजनवा टोला नदी तक तथा सामुदायिक भवन से नर्सरी होते हुए बजनवा टोला नदी