नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दलकर्मियों का प्रशिक्षण, 10 फरवरी से 14 दिवसीय अभियान शुरू
नावकोठी पीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु मंगलवार को दलकर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मॉनिटर शंभू नाथ ने काम करने के तौर तरीके को विस्तार पूर्वक बताया तथा बताया कि मादा क्यूलैक्स मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर ग्रसित लोगों को काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो इसका प्रसार होता है।